आगरालीक्स… आगरा में डीएम एनजी रवि कुमार ने स्कूल में मारा छापा, डीएम ने नकल कराते हुए शिक्षक को पकड लिया, वह किताब में से बोल बोलकर डीएलएड के छात्र को नकल करा था। नकल कराते पकडे गए अंशकालिक शिक्षक के लिखाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
शिक्षक के पद के लिए अर्हता के लिए डीएलएड की जाती है, बुधवार को आगरा के चित्रगुप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डीएलएड की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान डीएम एनजी रवि कुमार पहुंच गए, वे सीधे परीक्षा कक्ष में पहुंचे। वहां अंशकालिक शिक्षक किताब से बोल बोल कर परीक्षा करा रहे थे।
डीआईओएस को दिए मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश
डीएम एनजी रवि कुमार को देख अंशकालिक शिक्षक के होश उड गए, उन्होंने डीआईओएस को नकल कराने वाले शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक और नकल करने वाले छात्र के खिलाफ थाना शाहगंज में तहरीर दी गई है।