आगरालीक्स.. अलीगढ के सरकारी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती एक निजी कंपनी में कार्यरत कोरोना पॉजिटिव युवती के साथ डॉक्टर ने रेप का प्रयास किया, डॉक्टर अरेस्ट।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अलीगढ निवासी 28 साल की युवती गाजियाबाद में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है, उसकी गाजियाबाद में कोरोना की जांच हुई, वह अलीगढ गई है, वहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवती को अलीगढ के दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कर दिया गया। युवती का आरोप है कि मंगलवार रात को क्वारंटीन सेंटर में डॉक्टर आया, उसने युवती से जांच करने के नाम पर रेप का प्रयास किया, बुधवार सुबह वह दोबारा क्वारंटीन सेंटर में आया, उसने दोबारा युवती से रेप का प्रयास किया, युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दे दी। युवती के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
सीसीटीवी देखने के बाद किया अरेस्ट, डॉक्टर पर मुकदमा
इस मामले में अस्पताल में लगे सीसीटीवी देखे गए, इसमें भी डॉक्टर दिखाई दिया, इसके बाद पुलिस ने युवती की तरहरीर पर डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया, उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।