आगरालीक्स.. आगरा में एक हॉस्पिटल के डॉक्टर को अंधेरे में पुलिस ने किन्नर के साथ पकड लिया, डॉक्टर ने हेकडी दिखाई, थाने पहुंचते ही पसीना पसीना हो गए। पुलिस देखकर किन्नर भाग गया।
शनिवार रात 12 बजे चीता मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। न्यू आगरा क्षेत्र में हाईवे के सर्विस रोड पर किन्नर के साथ युवक को अंधेरे में देखा तो शक हुआ। पुलिसकर्मी पहुंच गए, पुलिस को देख किन्नर भाग गया। डॉक्टर से पुलिस ने पूछताछ की तो वे उन पर रौब गांठने लगे। पुलिसकर्मी डॉक्टर को न्यू आगरा थाने ले गए। वहां पहुंचने के बाद डॉक्टर बैकफुट पर आ गए। डॉक्टर हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं।
हाईवे पर खडे रहते हैं किन्नर
इंस्पेक्टर न्यू आगरा अजय कौशल ने बताया कि चीता मोबाइल को गश्त के दौरान हाईवे किनारे किन्नर के साथ एक व्यक्ति खड़ा दिखा। गतिविधियां संदिग्ध लगने पर थाने लाया गया। पूछताछ में उसने खुद को डॉक्टर बताया। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। शहर में कई स्थानों पर किन्नर और नकली किन्नर ठगी का धंधा चला रहे हैं। यह रात में लड़कियों के भेष में सड़क पर घूमते रहते हैं।