आगरालीक्स ..(Agra News 9th November)...आगरा की डॉक्टर फैमिली, पूरा परिवार ही डॉक्टर, डॉक्टर फैमली की बढ़ रही संख्या। डॉक्टरों के बच्चों को चिकित्सकीय पेशा आ रहा पसंद।
डॉ. डीवी शर्मा के बेटे, बेटी, दामाद भी डॉक्टर
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा की बड़ी बेटी डॉ. पूजा शर्मा डेंटिस्ट हैं, उनके पति डॉ. गौरव शर्मा अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. डीवी शर्मा के बड़े बेटे डा. देवाशीष शर्मा स्पाइन सर्जन हैं, छोटे बेटे डॉ. डीपी शर्मा अस्थि रोग विशेषज्ञ और बेटी तोषी शर्मा कार्डियोलॉजिस्ट हैं।

डॉ. राजीव उपाध्याय की भी डॉक्टर फैमिली
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय फिजीशियन हैं, उनकी पत्नी डॉक्टर हैं, बड़े बेटे डॉ. वरुण उपाध्याय कार्डियोलॉजिस्ट हैं, छोटा बेटा और बेटी भी डॉक्टर हैं।
डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. अनुपमा शर्मा
सेल्सा अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा लेप्रोस्कोपिक सर्जन हैं, उनकी पत्नी डॉ. अनुपमा शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं, बेटा और बेटी दोनों एमबीबीएस कर रहे हैं।
आगरा की डॉक्टर फैमिली
सर्जन डॉ. अजय प्रकाश के बेटे डॉ. श्वेतांक प्रकाश सहित पूरा परिवार डॉक्टर
डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा के परिवार में सभी डॉक्टर हैं
डॉ. अतुल श्रीवास्तव के परिवार में सभी डॉक्टर हैं
डॉ. समीर कुमार के परिवार में भी सभी डॉक्टर हैं
डॉ. हरीश चंद्रा के परिवार में सभी डॉक्टर हैं