आगरालीक्स … आगरा के डॉ। दम्पति का अमेरिका से लौटने वाले बेटे कोरोनात्मक पाया गया है। गुरुवार को उसे एसएन में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही डॉ। दम्पति, अस्पताल में भर्ती मरीज और कर्मचारियों को निगरानी में रखा गया है। उनके सैंपल लिए गए थे।
आगरा के बाईपास स्थित हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर दंपति का 21 साल का बेटा टेनिस का खिलाडी है, वह मिनेसोटा अमेरिका से स्नातक कर रहा है। 20 मार्च को अमेरिका से दुबई और वहां से दिल्ली पहुंचा। 21 मार्च को सुबह आगरा आ गया, हॉस्पिटल में ही डॉक्टर का घर है। वह अपने डॉक्टर पिता और मां के साथ हॉस्पिटल में अपने घर पर रह रहा था, 25 मार्च को उसके पिता जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की आशंका पर जांच कराने ले गए, 26 मार्च को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ पहुंच गई। डॉक्टर के बेटे को एसएन के आइसोलेशन वार्ड मे भर्ती कर दिया है। यहां पहले से रेलवे कॉलोनी निवासी युवती का इलाज चल रहा है।
डॉक्टर दंपति, तीन मरीज सहित हॉस्पिटल स्टाफ भी किया भर्ती
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर दंपति हॉस्पिटल में भर्ती मरीज, उनके साथ के लोग और कर्मचारियों को एसएन में भर्ती करा दिया है, सभी के सैंपल लिए गए हैं।
13 मार्च के बाद आया नया केस
आगरा में पहला केस तीन मार्च को आया था, खंदारी निवासी जूता कारोबारी उनके दोनों बेटे, बेटे की पत्नी और नाती में कोरोना का संक्रमण मिला था, जूता फैक्र्टी में कार्यरत मैनेजर और पत्नी में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी, ये सभी ठीक हो चुके हैं। 13 मार्च को रेलवे कॉलोनी में अपने पिता के घर बेंगलुरु से आई युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी, इसके बाद से कोई नया केस नहीं आया था, यह आगरा का 9 वां केस है।