Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Double bowl water fountain now started at Water Works Chauraha, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Double bowl water fountain now started at Water Works Chauraha, Agra…#agranews

252

आगरालीक्स…(14 December 2021 Agra News) आगरा में अब इस चौराहे पर लगा डबल बाउल वॉटर फाउंटेन. मेयर ने कहा शहर को सुंदर बनाने के लिए किए जा रहे ये काम

वाटर वर्क्स चौराहा पर शुरू हुआ फाउंटेन
आगरा में अब एक और चौराहा को सुंदर और आकर्षक बनाने का काम किया गया है. मंगलवार को शहर के वाटर वर्क्स चौराहा पर डबल बाउल वॉटर फाउंटेन का शुभारंभ किया गया. शाम ढलने के साथ ही मेयर नवीन जैन ने इस मशीन का बटन दबाकर वाटर फाउंटेन को शुरू किया. रंग बिरंगी रोशनी के बीच ऊंची-ऊंची पानी की लहरों के साथ यह फाउंटेन बेहद खूबसूरत लग रहा था. इस बीच इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ भी यहां लग गई.

शहर को सुंदर बनाने का लक्ष्य
लोकार्पण के बाद मीडिया को दी जानकारी में मेयर ने बताया कि आगरा के विकास और उसे सुंदर बनाने के लिए ये सब काम किया जा रहा है. हमने शहर को सुंदर बनाने का जो लक्ष्य लिया था उसी दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे है. वाटर वर्क्स चौराहा शहर का सबसे प्रमुख और व्यस्ततम चौराहों है. यहां से हर रोज हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है. ऐसे में यह ब्यूटीफुल वॉटर फाउंटेन उनके लिए आगरा की एक नई और अच्छी तस्वीर पेश करेगा. महापौर ने बताया कि वाटर वर्क्स चौराहे पर तैयार किये गए इस फाउंटेन की लागत लगभग 14 लाख रुपये है. इसका रखरखाव करने के साथ 5 साल तक मेंटेनेंस करने का काम भी निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

error: Content is protected !!