Monday , 20 April 2026
Home एटा Double murder in Etah: husband and wife stabbed with knives, 3 year old child also injured…#agranews
एटाटॉप न्यूज़

Double murder in Etah: husband and wife stabbed with knives, 3 year old child also injured…#agranews

205

आगरालीक्स…एटा में सनसनीखेज वारदात. पति—पत्नी का चाकुओं से गोदकर मर्डर. तीन साल के मासूम पर भी चाकुओं से किया प्रहार, बच्चे को लाया गया आगरा, हालत नाजुक

एटा में आज सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने कमरे के अंदर पति—पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. यही नहीं उनके तीन साल के मासूम बेटे पर भी चाकुओं से प्रहार किया गया है जिससे उसकी हालत भी नाजुक है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. बच्चे को आगरा रेफर किया गया है तो वहीं पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और जानकारी जुटा रही है.

ये है पूरा मामला
मामला एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का है. यहां श्रीकरा गांव में 26 वर्षीय जितेंद्र अपनी पत्नी प्रीति व तीन साल के मासूम अमन के साथ ही अपने परिवार के साथ रहता है. सोमवार को करीब 11 बजे कुछ बदमाश इसके घर में घुस आए और उन्होंने जितेंद्र व प्रीति पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी. मासूम बच्चे पर भी बेहरमी से चाकुओं से वार किए गए. घटना की जानकारी तब पता चली जब​ जितेंद्र का भाई पंकज यहां आया. पंकज ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई. लोग भी जुट गए और इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पति—पत्नी को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चे की हालत नाजुक होने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और पूरी जानकारी जुटाई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!