आगरालीक्स… आगरा में फ्रांस की महिला पर्यटक ताजमहल देखने जा रहीं थी, पीछे से देसी कुत्ता आया और पैर भर लिया, वह चीखने लगी, वह पैर में काट कर भाग गया, फांस की महिला पर्यटक को अपना वाराणसी का प्रोग्राम स्थगित करना पडा।
सोमवार को आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए 39 वर्षीय फ्रांसीसी पर्यटक एल्सा कुत्ता पार्क के पास से जा रहीं थी, पीछे से एक देसी नस्ल का कुत्ता आया और महिला पर्यटक का पैर भर लिया, वह चीखने लगी। कुत्ता पैर में काटकर भाग गया, वह चीखने लगीं, एक आटो चालक महिला पर्यटक को राजपुर चुंगी क्षेत्र स्थित एक हास्पिटल में लेकर पहुंची। वहां उसे एंटी रैबीज और टिटनेस के इंजेक्शन लगाए गए।
वाराणसी जाने का प्रोग्राम रदद
फ्रांसीसी पर्यटक एल्सा भारत घूमने आईं हैं, वे मथुरा से आगरा आईं थी और ताजमहल का दीदार करने के बाद उन्हें वाराणसी जाना था लेकिन पैर में कुत्ता काटने के बाद उन्होंने वाराणसी जाने का कार्यक्रम रदद कर दिया।