आगरालीक्स…। डॉ. अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्डन गर्ल शिवानी सिंह के 13 पदक के अलावा उपासना ने पांच पदक, तीन विद्यार्थियों ने चार-चार पदक और तीन ने तीन-तीन पदक प्राप्त किए हैं।
तीन और उससे ज्यादा किसको कितने मिले पदक
डॉ. अंबेडकर विवि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल विद्यार्थियों को सम्मानित करती हुईं।
13 पदक, शिवानी सिंह, एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की छात्रा।
डॉ. अंबेडकर विवि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल विद्यार्थियों को सम्मानित करती हुई
05 पदक, कुमारी उपासना, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सिरसागंज, फिरोजाबाद की एमए हिंदी अंतिम वर्ष की छात्रा।
04 पदक, दीपक शर्मा, डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र।
04 पदक, उदित माहेश्वरी, केए पीजी कॉलेज, कासगंज के एमए अर्थशास्त्र अंतिम वर्ष के छात्र।
04 पदक, नम्रता, महात्मा गांधी बालिका पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा।
03 पदक, दीपांशु शाक्य, एसएन महाविद्यालय, विनोदपुर, भोगांव, मैनपुरी के बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र।
03 पदक, लिली राजपूत, श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय, कासगंज, एटा की छात्रा।
03 पदक, मोहन, विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान के एमएसडब्ल्यू के छात्र।

