आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि के परीक्षा फार्म भरने की आज अंतिम तिथि, 18 हजार छात्रों के नहीं भरे गए हैं परीक्षा फार्म।

आगरा के आंबेडकर विवि के बीए, बीएससी, बीकाॅम के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं होनी है। इसके लिए परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं, परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है लेकिन अभी तक सभी छात्रों के फार्म नहीं भरे गए हैं।
1.95 लाख छात्रों के भरे जाने हैं फार्म
आंबेडकर विवि की परीक्षा के लिए 1.95 लाख छात्रों के परीक्षा फार्म भरे जाने हैं, इसमें से 1.77 लाख छात्रों के ही परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। वहीं, दीक्षांत समारोह के बाद विवि में 15 अप्रैल को अवकाश है।