आगरालीक्स ..आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में छात्राओं ने बाजी मारी है, 84 वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि गृह मंत्री राजनाथ सिंह होंगे, इस बार 14 मेडल रामा मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा अवणना अग्रवाल को मिलेंगे। इससे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज की छात्राएं विवि के दीक्षांत समारोह में गोल्डन गर्ल रहीं हैं।
29 अक्टूबर को आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर में 29 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि गृह मंत्री राजनाथ सिंह होंगे, समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे।