Sunday , 3 May 2026
Home एजुकेशन Dr BR Aambedkar University Bed Scam 2004-05 : 812 Bed Degree cancel, EC refuse application of fake degree holders #agra
एजुकेशनटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Dr BR Aambedkar University Bed Scam 2004-05 : 812 Bed Degree cancel, EC refuse application of fake degree holders #agra

77

आगरालीक्स ..आगरा के डॉ आंबेडकर विवि ने बीएड फर्जीवाडे में बडा फैसला लिया है, 812 डिग्री निरस्त हो गईं हैं, इस तरह 3635 बीएड की डिग्री निरस्त हो चुकी हैं, इसमें से अधिकांश सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।

आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के बीएड सत्र 2004 05 में फर्जी डिग्री जारी की गईं, इन डिग्रियों से सरकारी शिक्षक बन गए। एसआईटी ने जांच की, जांच के बाद विवि को 4704 फर्जी छात्रों का रिकॉर्ड सौंपा। इस पर विवि प्रशासन ने फर्जी डिग्री के आरोपियों से 15 दिन में जवाब मांगा था, इसमें से 3537 फर्जी डिग्री थी, इन डिग्रीधारकों में से 817 ने अपने जवाब दिए। इन 814 को छोडकर 2823 की डिग्री निरस्त कर दीं थी।
817 में से 815 की आपत्ति खारिज, निरस्त हो जाएगी डिग्री
817 ने अपना जवाब दिया था, इसमें तर्क दिया गया कि उनकी डिग्री ठीक है, इसकी जांच कराई गई। बुधवार को ईसी की बैठक में इस पर चर्चा की गई। इसमें से 812 की आपत्ति को अमान्य माना गया है। दो छात्र ऐसे हैं जो एक्स छात्र के रूप में शामिल हुए थे, इनकी आपत्ति स्वीकार कर ली गई है। अब इन 812 की डिग्री भी निरस्त हो जाएगी, इस तरह 4704 में से 3635 की डिग्री निरस्त हो जाएंगी।
इस तरह हुआ खेल
विवि के बीएड 2005 के रिकॉर्ड में तीन तरह से गडबडी की गई। चार्ट में फर्जी छात्रों के नाम लिख दिए गए, कुछ छात्रों के नंबर बढा दिए और एक रोल नंबर पर दो छात्रों का नाम दर्ज कर दिया गया। इस मामले की हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी ने जांच की और विवि को 4704 फर्जी छात्रों का रिकॉर्ड सौंप दिया है। विवि ने यह रिकॉर्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: NEET UG at 21 Center in Agra today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के...

बिगलीक्स

Agra Live News: 19 year old girl student molested in Fatehpur Sikari Monument, One arrested in Police encounter

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक परिसर में छात्रा से...

बिगलीक्स

Agra Live News : Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में देर रात तेज हवा के साथ बूंदाबांदी...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers 3rd May2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 3 मई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ बंगाल की...

error: Content is protected !!