आगरालीक्स ..आगरा में ग्राम प्रधान का मर्डर, झोपडी में ग्राम प्रधान का शव मिला है, पुलिस पूछताछ में जुटी है।
आगरा के रसूलपुर के 48 साल के ग्राम प्रधान हरीकिशन मंगलवार शाम को घर से निकले थे। पुलिस ने परिजनों ने बताया कि वे रात तक घर नहीं पहुंचे तो तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह गांव के बाहर दूसरे कोने पर रसीद खां की झोंपड़ी में लगी आग में हरीकिशन का शव मिला। शव पूरी तरह जल गया है। अधजले कुछ कपड़ों से उनकी शिनाख्त हुई है। पुत्रवधू रूबी का आरोप है कि उनके ससुर हरीकिशन को साजिश के तहत झोंपड़ी में जिंदा जलाकर मारा गया है। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।
हत्या करने के बाद तो नहीं लगाई झोपडी में आग
रसीद खां की झोंपड़ी में रात को कोई नही रहता था। झोपडी में आग कैसे लग सकती है, आग लगी तो बचने की कोशिश क्यों नहीं की, हरीकिशन झोपडी में क्यों गए। इन सवालों का जवाब पुलिस तलाश रही है। वहीं, हरीकिशन के बेटे अनूप का आरोप है कि दस दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति से उनके पिता हरीकिशन की मारपीट हो गई थी । इसकी तहरीर भी पुलिस को दी थी। हरीकिशन की पत्नी पत्नी बीना चार वर्ष से दिल्ली में रह रही है, उसके साथ तीन बेटे गौरव, सौरभ, रजित , राजा और बेटी रिचा दिल्ली में रहते हैं, हरीकिशन के साथ गांव में बड़े बेटे गौरव की पत्नी रूबी, 14 वर्षीय बेटा अनूप और बेटियां पूजा और रचना रहती हैं।