आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में पिछले साल के पेपर से परीक्षा कराने पर बीए थर्ड ईयर के 31 मार्च को हुए पेपर को निरस्त कर दिया गया है। यह पेपर 17 मई को होगा, इसमें 12 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे।
विवि में 31 मार्च को सुबह सात से 10 बजे की पाली में बीए तृतीय वर्ष भूगोल की परीक्षा 2016 का पेपर से करा ली गई थी, एक छात्र ने इसकी शिकायत की। इसके बाद कुलपति ने पेपर निरस्त कर दिया था। विवि अधिकारियों ने पेपर की तिथि 17 मई घोषित की है।
Leave a comment