आगरालीक्स… आगरा के डॉ बीआर अंबेडकर विवि का बुरा हाल है, यहां छात्रों को परीक्षा कराने के लिए हॉस्टल की छत पर चढ कर कूदने की धमकी देनी पड रही है। इसके बाद भी विवि के अधिकारी पहुंचने में कई घंटे लगा देते हैं, परीक्षा कराने के नाम पर आश्वासन दे रहे हैं।
शुक्रवार सुबह विवि के छलेसर परिसर में बीपीएड बीपीएड प्रथम सेमेस्टर का छात्र हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर चढ गया और परीक्षाएं कराने की मांग करने लगा। बीपीएड के 47 छात्रों की परीक्षा नवंबर में होनी थी, अब दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा का समय आने वाला है लेकिन पहले सेमेस्टर की भी परीक्षा नहीं हुई है। छात्र सुबह साढे नौ बजे से दोपहर डेढ बजे तक छत पर धूप में बैठा रहा और बार बार कूदने की धमकी दे रहा था। डेढ बजे कुलसचिव केएन सिंह छलेसर परिसर में पहुंचे, बीपीएड के छात्रों से कहा कि परीक्षा कराई जाएंगी, इसके बाद छात्र नीचे उतरा।
Leave a comment