आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के छात्र संघ चुनाव 12 नवंबर को हैं और सात नवंबर को नामांकन होना है। बुधवार को छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही विवि में छात्र संघ चुनाव का माहौल दिखने लगा है, छात्र संगठन छ़ात्रों से संपर्क करने में जुटे हैं। प्रो राजेंद्र शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
यह है चुनाव कार्यक्रम
नामांकन की तिथि – सात नवंबर को दोपहर 12 से दो बजे तक
– नामांकन पत्रों की जांच – सात नवंबर को दोपहर तीन बजे से।
-नाम वापसी – आठ नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक।
– प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची का प्रकाशन – आठ नवंबर दोपहर एक बजे।
( ये सभी प्रक्रिया इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस में होगी )
मतदान की तिथि – 12 नवंबर सुबह नौ से दोपहर 12.30 बजे तक
मतगणना -12 नवंबर दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगी।
परिणाम की घोषणा – 12 नवंबर को मतगणना समाप्त होने के बाद।
नामांकन के लिए उम्र सीमा
स्नातक 22 साल, स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 23 साल, स्नातक के बाद डिप्लोमा कर रहे छात्रों के लिए 24 साल। परास्नातक के लिए 25 साल, एमफिल के लिए 28 साल, शोधार्थियों के लिए आयु सीमा 30 साल है।
Leave a comment