Wednesday , 17 June 2026
Home एजुकेशन Dr BR Ambedkar varsity’s. Agra Students Union Polls: NSUI won president, ABVP bags 6 of 12 posts
एजुकेशन

Dr BR Ambedkar varsity’s. Agra Students Union Polls: NSUI won president, ABVP bags 6 of 12 posts

188

nsui 2
आगरालीक्स….
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में छात्र नेताओं को जीत से खुशी मिली है तो हार से भी कम खुश नहीं है। एबीवीपी और सपा छात्र सभा की फूट का फायदा (एनएसयूआई) को मिला अौर छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर एनएसयूआई के कृष्णमणि त्रिपाठी जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और पुस्तकालय मंत्री पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) का दबदबा रहा। पिछला चुनाव जीतने वाली समाजवादी छात्रसभा (सछास) को करारी हार मिली। सभा सिर्फ दो संकाय अध्यक्ष के पद ही जीत सकी।
छात्र शक्ति ने मतदान में जबरदस्त उत्साह दिखाया। 12 पदों के लिए 62.50 फीसदी मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर त्रिपाठी को 375 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप चाहर को 92 वोट से हराया। एबीवीपी के ऋषि सिसौदिया 276 वोट लेकर तीसरे और सछास के आशीष यादव चौथे स्थान पर रहे। जीडी चाहर उपाध्यक्ष, ललित शर्मा महासचिव, दीपक बघेल संयुक्त सचिव, प्रतिष्ठा अंबेश पुस्तकालय मंत्री चुनी गईं। ये सभी प्रत्याशी एबीवीपी के हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए जीत का अंतर बहुत कम होने के चलते दोबारा काउंटिंग करानी पड़ी।
विज्ञान संकाय में गोविंद गौतम और लाइफ साइंस संकाय में अभिषेक भारद्वाज निर्दलीय चुनाव जीते। एबीवीपी की किम्मी ने कला, सछास की प्रीती राज ने गृह विज्ञान, एनएसयूआई के सुमित सिंह ने इंजीनियरिंग और सछास के सुनील कुमार ने ललित कला संकाय से जीत दर्ज की। प्रबंधन संकाय से एबीवीपी के विक्रांत वार्ष्णेय निर्विरोध विजयी रहे। चुनाव प्रभारी प्रो. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कुल 2080 में से 1301 वोट पड़े। मतदान से लेकर मतगणना तक वीडियोग्राफी हुई।

कुल मतदाता: 2080
मत पड़े: 1301
अध्यक्ष:
कृष्णमणि त्रिपाठी: 375
प्रदीप चाहर: 283
ऋषि सिसौदिया: 276
आशीष यादव: 263
भूरी सिंह: 64
अंकुश गौतम: 14
रंजना यादव: 13
………
उपाध्यक्ष:
जीडी चाहर: 557
पंकज शर्मा: 554
राजकुमार सक्सेना: 68
शुभम प्रताप: 84
……………
महासचिव:
ललित शर्मा: 634
इंद्रेश यादव: 536
जकारिया: 118
……….
संयुक्त सचिव:
दीपक बघेल: 650
आकाश शर्मा: 580
…….
पुस्तकालय मंत्री:
प्रतिष्ठा अंबेश: 709
रूप सिंह: 518
………..
– कला संकाय:
किम्मी: 164
मणि नौटियाल: 77
– विज्ञान संकाय:
गोविंद गौतम: 91
विशाल गुप्ता: 71
– लाइफ साइंस:
अभिषेक भारद्वाज: 71
रंजीत प्रताप राठौर: 62
– गृह विज्ञान:
प्रीति राज: 55
राधिका शर्मा: 51
– इंजीनियरिंग संकाय:
�सुमित सिंह: 123
चंद्रमोहन यादव: 76
– ललित कला संकाय:
सुनील कुमार: 53
विष्णु कुमार: 35
– प्रबंधन:
विक्रांत वार्ष्णेय-निर्विरोध

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एजुकेशन

UP B.Ed. Combined Entrance Exam 2026 results declared; Vandana Singh from Aligarh tops the exam

आगरालीक्स…यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी. अलीगढ़ की वंदना...

एजुकेशन

Agra Live News: Summer law internship begins at Agra College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में हुई ग्रीष्मकालीन विधि इंटर्नशिप. इंटर्नशिप में विधिक कौशल विकास,...

एजुकेशन

Agra Live News: Naina and Kashish, students of Eshan College, have secured placements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज की छात्रा नैना जैन और कशिश का प्रतिष्ठित...

एजुकेशन

Agra Live News: Aspirants preparing for competitive examinations in Agra will receive free coaching…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों मिलेगी निशुल्क कोचिंग....

error: Content is protected !!