आगरालीक्स.. आगरा के डॉ दीप्ति अग्रवाल मौत के मामले में पति डॉ सुमित अग्रवाल को पुलिस ने जेल भेज दिया. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया।
आगरा में तीन अगस्त को विभव वैली व्यू अपार्टमेंट, विभव नगर में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ . दीप्ति फ्लैट में फंदे से लटकी मिली। ह्रदय रोग विशेषज्ञ पति डॉ सुमित अग्रवाल ने सफायर हॉस्पिटल में भर्ती किया। यहां से फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 7 अगस्त को फरीदाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में डॉ दीप्ति अग्रवाल के पिता डॉ नरेश मंगला ने आठ अगस्त को पति डॉ सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, पति डॉ. जेठ डॉ. अमित, जेठानी तूलिका और सास अनीता के खिलाफ थाना ताजगंज में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार रात को डॉ दीप्ति अग्रवाल के पति ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित अग्रवाल को ताजगंज पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। रविवार को आरोपित डॉ सुमित अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
