आगरालीक्स.. आगरा में सोमवार सुबह से बाजार खुल जाएंगे, 5 दिन बाजार खुलने से क्या पड रहा है असर, भीड कम हुई, कारोबार बडा, पब्लिक रिएक्शन
आगरा में सप्ताह के सात दिनों में से पांच दिन बाजार खुल रहे हैं। शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन लग जाता है, सोमवार सुबह पांच बजे तक मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद रखने के साथ ही अनावश्यक बाहर निकलने पर रोक है। जुलाई से शुरू हुए मिनी लॉक डाउन से बाजार पर भी असर पड रहा है।
मिनी लॉक डाउन से कोरोना की रोकथाम पर असर
मिनी लॉक डाउन शुरू होने के बाद कोरोना के केस कम नहीं हुए हैं। 10 जुलाई में पहले मिनी लॉक डाउन लागू हुआ था, उस समय कोरोना के केस 16 से लेकर 20 केस हर रोज थे, ये बढकर 25 से 30 हुए और जुलाई के अंत यानी 31 जुलाई को 39 दर्ज किए गए। अगस्त में भी केस 30 से अधिक आ रहे हैं, ऐसे में मिनी लॉक डाउन के बाद कोरोना के केस कम नहीं हुए हैं।
वीकेंड पर बाजार बंद रहने से सन्नाटा, जरूरत का सामान खरीद रहे लोग
लॉकडाउन और उसके बाद अनलॉक में लोगों की नौकरी चली गई, तनख्वाह आधी रह गई, इसका असर बाजार पर भी पडने लगा है। नौकरीपेशा छह दिन काम करते हैं और वीकेंड पर शनिवार और रविवार को परिवार के साथ मस्ती और खरीदारी करते हैं, इन दोनों दिन मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद हैं। ऐसे में लोग बाजार से जरूरत का ही सामान खरीद रहे हैं, सोमवार से बाजार के साथ ही कार्यालय खुल जाते हैं, लोग इसमें व्यस्त रहते हैं और शुक्रवार रात को मिनी लॉक डाउन लग रहा है, इससे बाजार में उछाल नहीं है, कपडे के शोरूम से लेकर खाने पीने का सामान नहीं बिक रहा है, इलेक्ट्रोनिक गैजेटस, लैपटॉप, मोबाइल की सेल अच्छी है। क्योंकि आनलाइन क्लासेज और वर्क फ्रॉम होम के लिए इनकी जरूरत पड रही है।