आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ सरोज सिंह की जगह डॉ जीके अनेजा को प्राचार्य नियुक्ति किया है। डॉ सरोज सिंह दो साल से एसएन की प्राचार्य थी, उन्होंने साथी चिकित्सकों और कर्मचारियों को एकजुट कर कॉलेज सुधारने के प्रयास किए थे।
एसएन में कई सालों से स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति नहीं हुई थी, दो साल से डॉ सरोज सिंह कार्यवाहक प्राचार्य थी। शुक्रवार को यूपीपीएससी से चयनित प्राचार्य डॉ जीके अनेजा को एसएन का प्राचार्य नियुक्ति कर दिया गया। उनका चयन फरवरी में हुआ था, इसके बाद झांसी मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया लेकिन वे वहां नहीं गए। अब उन्हें एसएन का प्राचार्य नियुक्ति किया गया है, वे शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन करेंगे।
एडिशनल डायरेक्टर रह चुके हैं डॉ अनेजा
डॉ जीके अनेजा डीजीएमई बनने की लाइन में लगे हुए थे, वे डीजीएमई कार्यालय में एडिशनल डायरेक्टर भी रह चुके हैं। पिछले दिनों प्राचार्य के पद पर चयन होने के बाद उन्हें डीजीएमई कार्यालय से कार्य मुक्त कर दिया गया और प्राचार्य के पद पर नियुक्ति की गई है।
तीसरी महिला प्राचार्य बनी थी डॉ सरोज सिंह
डॉ सरोज सिंह को 26 जुलाई 2016 को डॉ एसके गर्ग ने प्राचार्य का चार्ज सौंपा था, वे देश के पहले मेडिकल कॉलेजों में से एक एसएन की तीसरी महिला प्राचार्य हैं, इससे पहले वे एसएन के स्त्री रोग विभाग की एचओडी थी, उन्होंने 1974 में एसएन से एमबीबीएस किया है, वे एमबीबीएस में एसएन की टॉपर रही हैं। इसके बाद एमएस किया और एसएन में लेक्चरर के पद पर ज्वाइन किया। उनसे पहले डॉ वीएन लहरी, डॉ वीना मिश्रा एसएन की महिला प्राचार्य बन चुकी हैं।
डॉ सरोज सिंह के ज्वाइन करने के बाद बढी मरीजों की संख्या
डॉ सरोज सिंह के प्राचार्य पद पर ज्वाइन करने के बाद एसएन में डॉक्टरों की राजनीति शुरू हो गई, गुटबाजी के चलते अव्यवस्थाएं हुई लेकिन डॉ सरोज सिंह सुबह नौ से शाम पांच बजे तक एसएन की व्यवस्थाएं बेहतर करने में जुटी रहीं, इसका असर भी दिखाई देने लगा है। डॉक्टर समय पर पहुंचने लगे हैं, ओपीडी से लेकर वार्ड में मरीजों की संख्या बढ गई है, कई डॉक्टरों ने एसएन छोडने की चेतावनी दी लेकिन डॉ सरोज सिंह के प्राचार्य से उन्होंने अपना इरादा बदल दिया। इस दौरान मरीजों के साथ मारपीट, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ श्वेतांक प्रकाश का आॅडियो, रैगिंग सहित कई मामले हुए लेकिन इन सभी मामलों में एक्शन लेने से स्थिति कंट्रोल में रही।