Friday , 19 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Dr Jaideep Malhotra honored by Swayam sidhi award by Governor
टॉप न्यूज़हेल्थ

Dr Jaideep Malhotra honored by Swayam sidhi award by Governor

122

आगरालीक्स.. आगरा के लिए बडी उपलब्धि, राज्यपाल राम नाईक ने फोग्सी की अध्यक्ष व रेनबो हॉस्पिटल की निदेशक डॉ जयदीप मल्होत्रा को स्वयंसिद्ध अवार्ड से किया सम्मानित।
अनुपमा फाउंडेशन एक गैर सरकारी सामाजिक संगठन है जो महिला सशक्तिकरण के लिए और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ देश भर में काम कर रहा है। संगठन का मकसद बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में काम करना है। यह संगठन हर वर्ष अपने क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वालीं महिलाओं को स्वयंसिद्ध अवार्ड से सम्मानित करता है। इस बार शनिवार शाम लखनऊ के विभूतिखंड, गोमतीनगर स्थित होटल हिल्टन गार्डन में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज के लिए मिसाल बनीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। ‘आउट स्टेंडिंग वूमेन इन मेडिसिन एंड हैल्थकेयर’ कैटेगिरी में इस वर्ष यह अवार्ड आगरा कीं डा. जयदीप मल्होत्रा को महामहिम राज्यपाल द्वारा दिया गया। अनुपमा फाउंडेशन की अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने कहा कि यह वे महिलाएं हैं जो घर-समाज-देश के लिए अपनी क्षमताओं से बढकर योगदान दे रही हैं। उन्हें सारा आसमान चाहिए, वे जो चाहती है।, उसे हासिल भी कर रही हैं, लेकिन उनके कदम धरती पर ही हैं। यही स्वयंसिद्ध नारियां हैं।

rainbow 4

बता दें कि डा. जयदीप मल्होत्रा देश में स्त्री रोग विशेषज्ञों के सबसे बडे संगठन फाॅग्सी की अध्यक्ष होने के साथ ही तमाम राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सकीय संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं और उनकी सदस्य हैं। फाॅग्सी की अध्यक्ष रहते हुए डा. जयदीप ने इस वर्ष भावी पीढी को सुनहरा भविष्य देने के लिए ‘अदभुत मातृत्व’, पैरामेडिकल स्टाॅफ को दक्ष बनाने के लिए ‘समर्थ’, महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाने के लिए ‘अक्षया जीवन’, मेडिकल दस्तावेजों को सुरक्षित बनाने के लिए ‘हैल्थ-ई-इंडिया’ समेत कई योजनाओं की शुरूआत की है। इनमें से कई योजनाओं को भारत सरकार की योजनाओं से जोडने पर भी विचार चल रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

हेल्थ

All TPA facilities available in Mahanandan Supespeciality Hospital, Greater Noida

आगरालीक्स…महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में सभी कंपनियों के हेल्थ इंश्यारेंस से...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Bougainvillea vines adorn major areas of Agra, including MG Road and Yamuna Kinara Road, with colors that captivate people.

आगरालीक्स…यह कौन सा पौधा है जो शहर की सड़कों से घरों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

error: Content is protected !!