आगरालीक्स.. आगरा आई स्पेन की महिला टूरिस्ट अपने दोस्तों के साथ आॅटो में थी, बाइक सवार बदमाशों ने महिला टूरिस्ट से पर्स लूटा, उसके पर्स न छोडने पर आॅटो से नीचे खींच लिया और पर्स लूट कर भाग गए। इस घटना से महिला पर्यटक और उसके दोस्त दहशत में है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
लीना मैसीगुअर कारो, स्पेन अपने दो दोस्तों के साथ ताजमहल घूमने आई हैं, वह होटल पार्क प्लाजा में रुकी थीं। सोमवार शाम पांच बजे अपने दोस्तों के साथ आॅटो से सेंट मैरी चर्च, अजमेर रोड आगरा जा रहीं थीं। चर्च से पहले सदर के पास बाइक सवार बदमाशों ने आॅटो में बाहर की तरफ बैठी लीना के हाथ से पर्स खींचा लेकिन उन्होंने पर्स नहीं छोडा।
आॅटो से नीचे गिरी लीना, पर्स लेकर भाग गए लुटेरे
लीना ने पर्स नहीं छोडा तो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें नीचे खींच लिया, इससे वे नीचे गिर गईं। बदमाश लीना के हाथ से पर्स लेकर भाग खडे हुए। उन्होंने पुलिस को बताया कि पर्स में 700 यूरो यानी 56 हजार रुपये, पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
ताजमहल के पास ठग सक्रिय
जुलाई 2017 में ताजमहल के पास ठगों ने पर्यटकों को अपना शिकार बनाया। ठग आॅफ आगरा के कारनामे सुनकर दंग रह जाएंगे, आप भी इनके शिकार हो सकते हैं। इन्होंने एक दंपति को जाल में फंसा लिया, दंपति ने पराठा खाने को दिया, इसके बाद तो ड्रामा शुरू हो गया।
बुधवार को महाराष्ट्र के दंपति आगरा घूमने आए थे, आगरा किला घूमने के बाद वे बिजलीघर की तरफ आ गए। यहां एक भिखारी ने उन्हें घेर लिया, दंपति को भिखारी पर दया आ गई, भिखारी को भूखा देख उन्होंने अपने पास से एक पराठा दे दिया, जैसे ही भिखारी ने पराठा खाया, वह मुंह से झाग डालने लगा।
आ गए साथी भिखारी, होने लगा ड्रामा
भिखारी जमीन पर लेट गया, इसे देख दंपति के होश उड गए। इसी बीच भिखारी के अन्य साथी आ गए और शोर मचा दिया कि मार डाला मार डाला, दंपति कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अन्य साथी भिखारी के इलाज के लिए सौदेबाजी करने लगे, उससे 10 हजार रुपये मांगे। उन्होंने अपना पर्स निकाला, उसमें 4500 रुपये थे, वे रुपये गिन रहे थे कि एक भिखारी ने पर्स छीन लिया।
साथी भिखारी ने खोल दिया राज
बिजलीघर चौराहे पर भीड लग जाने पर यातायात पुलिस कर्मी की नजर पडी, वह पूछने लगे कि क्या हुआ है, इसी बीच एक भिखारी आ गया। उसने कहा कि 100 रुपये दो तो पूरा मामला बता दूंगा। उसने 100 रुपये दे दिया, इसके बाद भिखारी ने राज खोला, उसने बताया कि यह ड्रामा कर रहा है। पराठा खाने से भिखारी को कोई परेशानी नहीं हुई है, पर्यटक दंपति से रुपये ऐंठने के लिए बेहोश होने का नाटक कर रहा है।
फाइल फोटो