आगरालीक्स…(23 July 2021 Agra News) आगरा में डा. मल्होत्रा दंपति को मिला ‘सुरक्षित मातृत्व’ सम्मान. आनलाइन आयोजित किए समारोह में किया गया सम्मानित
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के प्रयासों, गर्भवतियों को उच्चतम संस्थागत सेवाओं के लिए आगरा के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. जयदीप मल्होत्रा और डा. नरेंद्र मल्होत्रा को सुरक्षित मातृत्व अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें गुरूवार को लीग आॅफ चैंपियंस की श्रेणी में आॅनलाइन आयोजित एक समारोह में फेडरेशन आफ आब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसायटी आॅफ इंडिया (फाॅग्सी) एवं देश में सुरक्षित मातृत्व पर उत्कृष्ट कार्य कर रही एमएसडी फाॅर मदर्स की ओर से दिया गया। वहीं डा. नीहारिका मल्होत्रा की संस्था स्मृति को महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर काम करने के लिए एक विशेष सम्मान से नवाजा गया है।