आगरालीक्स ….आगरा के वरिष्ठ सर्जन को धमकी मिलने से हार्ट अटैक पड़ने पर आईएमए में आक्रोश। सेल्सा ने की कड़ी निंदा, डॉ. रोशनलाल को धमकी देने वालों को अरेस्ट करने की मांग।
ये है मामला
आगरा के मदिया कटरा में वरिष्ठ सर्जन डॉ. रोशन लाल का हॉस्पिटल है और स्वामी बाग, दयालबाग में रहते हैं। उनकी दो बेटी हैं, बेटी अंशिका की शादी मोहाली पंजाब में नौ साल पहले की थी, उनके दो बच्चे हैं। तीन नवंबर को अशिंका की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बेटी की मौत होने पर डॉ. रोशनलाल ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने के आरोप लगाते हुए मोहाली पंजाब में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, अशिंका के दोनों बच्चों को डॉ. रोशनलाल अपने घर ले आए और उनके साथ ही रह रहे हैं।
डॉ. रोशन लाल की दूसरी बेटी नीलू चेलानी विदेश में रहती हैं, बहन अशिंका की मौत के बाद वह भी आगरा आ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि अंशिका के ससुराल पक्ष के हरदीप मिडडा, कुसुम मिडडा, विनोद मिडडा और बानी मिडडा आगरा में रहते हैं। ये चारों रविवार को स्वामी बाग स्थित डॉ. रोशन लाल के घर आए। अंशिका के बच्चोंको देखने के बहाने उन्हें उकसाने लगे। इससे डॉ. रोशनलाल को हार्ट अटैक पड़ गया। डॉ. रोशन लाल को ग्लोबल हार्ट सेंटर शांति मधुवन प्लाजा में भर्ती कराया है।

आईएमए ने की आरोपियों की मांग
इस मामले में डॉ. रोशन लाल की बेटी नीलू चेलानी की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में हरदीप मिडडा, कुसुम मिडडा, विनोद मिडडा और बानी मिडडा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर भूपेंद्र बालियान का मीडिया से कहना है कि अभी जांच चल रही है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की एवं उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सक के ऊपर यदि कोई अनुचित दबाव बनाकर कोई भी कार्यवाही करवाई गई तो वह गलत होगा। ऐसे में संपूर्ण चिकित्सक समाज डॉक्टर रोशन लाल के साथ खड़ा हुआ है ।आईएमए सचिव डॉ अनूप् दीक्षित ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कार्यकारिणी तक को बुलाने की बात कही एवं यह कहा की जो कुछ भी डॉक्टर रोशन लाल के साथ हुआ है वह अत्यंत अशोभनीय एव्म खेद्पूर्ण है । पूर्व अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने इस मामले को मानवता विरोधी बताते हुए घटना को अंजाम देने वाले अवांछित तत्वों के भरसक बुराई करी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रामनिवास गुप्ता ने भी कठोर शब्दों में इस घटना की निंदा करते हुए संपूर्ण चिकित्सक समाज को एकजुट होकर इस घटना का जवाब देने की बात कही ।
वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ आर के गुप्ता ,डॉ जी बी सक्सेना मीडिया प्रभारी डॉ पंकज नगाइच ने भी अपना विरोध दर्ज किया एवं डॉ रोशन लाल के साथ संपूर्ण हमदर्दी दिखाते हुए उनके बेटी के साथ जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है उस पर दुख व्यक्त किया। साथ ही आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग की है।
सेल्सा ने की निंदा
सेल्या अध्यक्ष और आगरा सर्जन एसोसिएशन के प्रेसीडेंट इलेक्ट डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. समीर कुमार, डॉ. अमित श्रीवास्तव ने इस घटना की निंदा की है।