आगरालीक्स…(16 November 2021 Agra News) आगरा से उठी मांग—कंगना रानौत को आगरा के पागलखाने में किया जाए भर्ती. इलाज कराने की मांग…
आजादी को लेकर दिए बयान पर आक्रोश जारी
आजादी को लेकर अभिनेत्री कंगना रानौत के बयान पर बवाल जारी है. उनके खिलाफ लोगों में तो आक्रोश है ही साथ ही विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन करना भी शुरू कर दिया है. अभिनेत्री के खिलाफ मंगलवार को आगरा में भी प्रदर्शन किया गया. आगरा की समाजवादी पार्टी की महिला विंग द्वारा आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के सामने प्रदर्शन किया गया. इस दौरान नारेबाजी करते हुए कंगना का पुतला फूंका गया और कंगना से पदमश्री वापस लेने की मांग भी की गई.
सपा नेता मानिका नाज खान के नेतृत्व में सपा महिला विंग की ज्योति सूरी, लता, रजनी समेत कई कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के सामने पहुंचे. यहां गेट के सामने सड़क पर अभिनेत्री का पुतला फूंका गया. नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया गया. सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने मांग की कि कंगना की मानसिक हालत ठीक नहीं है. उन्हें आगरा के मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया जाए और यहां बेड पर उनका इलाज कराया जाए.