आगरालीक्स. आगरा के एसएन की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम के हत्यारोपी डॉ विवेक को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है, सीन रिक्रिएट किया जाएगा, योगिता की तीन गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर सहित अन्य सुबूत जुटाएगी।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की जूनियर डॉक्टर मूल रूप से दिल्ली निवासी योगिता गौतम की 18 अगस्त को तीन गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी, डौकी में शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया। इस मामले में डॉ विवेक को जेल भेज दिया गया, डॉ विवेक ने कई बार बयान बदले थे।
तीन दिन की पुलिस रिमांड पर डॉ विवेक
पुलिस ने मंगलवार को डॉ विवेक को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है, उससे हत्या में प्रयोग की गई रिवॉल्वर के साथ ही किस तरह घटना को अंजाम दिया गया, यह पता किया जाएगा। इसके लिए सीन भी रीक्रिएट किया जाएगा। आगरा से कानपुर तक वह जिस गाडी में गया, इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
कैसे की हत्या
डॉ विवेक ने कई वार बयान बदले हैं, डॉ योगिता के शव से तीन गोली मिली थीं, हत्या गोली मारकर की गई, डॉ विवेक अपनी गाडी में बिठाकर योगिता को लेकर गया था। किस जगह पर उसने डॉ योगिता को गोली मारी, उसके साथ कोई और तो नहीं था, इसकी पडताल की जाएगी।