नईदिल्लीलीक्स…। देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू को चीफ जस्टिस एनवी रमना ने शपथ दिलाई। वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं।
21 तोपों की सलामी दी गई
देश की नई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज सुबह संसद भवन के सेंट्रल भवन में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली, उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।
गरीब, पिछड़े मुझे अपना प्रतिबिंद दिखाते हैं
शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने पहले भाषण में कहा कि मैं जिस जगह से आती हूं, वहां प्रारंभिक शिक्षा भी एक सपना होता है। गरीब, पिछड़े मुझे अपन प्रतिबिंब दिखाते हैं।
जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि महिलाओँ, युवाओँ के साथ जनता का हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेरी संसद में उपस्थिति भारतीय जनता की आशाओं और अधिकारों की प्रतीक है। मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं और मुझसे जो उम्मीद लगाई गई हैं, मैं उन्हें पूरा करने का प्रयास करूंगी।