आगरालीक्स . सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज आफ टारपीडो ( SMART) का भारत ने सफल परीक्षण किया. इसका डीआरडीओ ने उडीसा के तटीय इलाके में इसका परीक्षण किया। इस परीक्षण से वारशिप में युदृधपोत पर स्टैंड आपफ क्षमता बढाने में मदद मिलेगी। परीक्षण के दौरान इसकी रेंज, एल्टीटयूट, टारपीडो को छोडने की क्षमता ने पूरी तरह से अच्छा काम किया है। रक्षा मंत्रालय ने इसे पूर्ण सफल परीक्षण बताया है।
स्मार्ट मिसाइल मुख्य रूप से टारपीडो से हल्का रूप है, जिसे लडाकू जहाजों पर तैनात किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिेह ने डीआरडीओ को इस सफल परीक्षण के लिए बधाई दिया है, उन्होंने इसे महत्वपूर्ण पल बताया है, इससे भारतीय रक्षा तैयारियों को और मजबूती मिलेगी।