आगरालीक्स ..आगरा में अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोडते हुए न्यू दक्षिणी बाईपास फ्लाईओवर से नीचे गिर गए, ट्रक में आग लग गई, ड्राइवर ट्रक में ही जिंदा जल गए।
आगरा में गुरुवार सुबह मथुरा की तरफ से ट्रक आ रहा था, यह ट्रक मलपुरा के गांव वाद पर न्यू दक्षिणी बाईपास का फ्लाई ओवर पर चढा, फ्लाई ओवर से नीचे उतरते समय ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक रेलिंग को तोडकर नीचे गिर गया, इससे ट्रक में आग लग गई, आग की लपटें तेज होती चली गईं।
ट्रक में ही जिंदा जल गया ट्रक ड्राइवर
लोगों के सामने देखते ही देखते ट्रक जलकर स्वाह हो गया, ड्राइवर ट्रक में ही जिंदा जल, ट्रक में कितने लोग थे, इसकी जांच कराई जा हरी है।