आगरालीक्स …आगरा के कारोबारी सतर्क हो जाएं, पांच लाख की लूट कोल्ड स्टोर के मुनीम ने ही करवाई थी, कॉलेज संचालक के एकाउंट से 5 लाख कॉलेज के कंप्यूटर आपरेटर ने निकाले थे।
आगरा में 15 जून को इरादतनगर में बैंक से 10 लाख रुपये निकाल कर ले जा हरे कोल्ड स्टोर के मुनीम जय प्रकाश त्यागी से पांच लाख रुपये की लूट हो गई थी। एसएसपी आगरा बबलू कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मुनीम जय प्रकाश त्यागी लूट की वारदात में शामिल था, उसके साथ ही उसके तीन और साथियों को पकडा गया है, इसमें एक महिला भी है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मुनीम जय प्रकाश त्यागी, योगेश कुशवाहा, कस्तूरी और योगेश को अरेस्ट किया गया है। योगेश अपना मकान बनवा रहा थाउसे एक लाख रुपये की जरूरत थी, वह मुनीम जयप्रकाश के पास एक लाख रुपये का कर्जा लेने पहुंचा। मुनीम जयप्रकाश ने बताया कि वह इरादत नगर थाना क्षेत्र से दस लाख रुपये रुपए निकालेगा और पांच पांच लाख की रकम को दो थैली में रखेगा। मुनीम ने ही लूट की वारदात करने का पूरा तरीका योगेश को बताया था। इसके अलावा मुनीम ने यह भी विश्वास दिलाया था कि वह थोड़ी दूर तक उसका पीछा करेगा और उसके बाद ज्यादा दूर तक नहीं जाएगा। मुनीम के बताए अनुसार ही इस पूरी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।इस मामले में पुलिस को एक लाख नगद बरामद हो गए हैं। लूट की वारदात में शामिल वाहन को भी बरामद कर लिया गया है। लूट की वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी आगरा की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
कॉलेज संचालक ने कंप्यूटर आपरेटर को कम तनख्वाह ही, बैंक एकाउंट से निकाले पांच लाख रुपये
आगरा के कमला नगर निवासी टीसी चंद्रा कॉलेज संचालक करतार सिंह शास्त्री का ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स कमला नगर ब्रांच में खाता है। लॉक डाउन में उनके एकाउंट से 5 लाख रुपये निकाल लिए गए, कॉलेज संचालक ने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की, उनकी शिकायत पर साइबर सेल ने जांच की।
कंप्यूटर आपरेटर ने निकाले पांच लाख
साइबर सेल आगरा ने जांच की, इसमें सामने आया कि आनलाइन माध्यम से पेटीएम का इस्तेमाल करते हुए एकाउंट से कैश निकाला गया, कुछ केश मर्चेंट एकाउंट में ट्रांसफर किया गया।रिकॉर्ड खंगालने पर इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर से कॉलेज संचालक के स्कूल में कंप्यूटर आपरेटर अजय शर्मा निवासी न्यू आगरा और मर्चेंट एकाउंट में पैसे ट्रांसपफर करने पर शिवम निवासी बल्केश्वर को अरेस्ट कर लिया गया।
कम सैलरी मिलने पर निकाले पैसे, सीए की फीस जमा की
पूछताछ में अजय ने पुलिस को बताया कि उसे कॉलेज संचालक कम सैलरी देता है, इसलिए उसने एकाउंट से पैसे निकाले, इससे उसने अपनी सीए की फीस भर दी।