आगरालीक्स….मंगल की सुबह अमंगल. फुटपाथ पर गहरी नींद में सो रहे थे मजदूर. डंपर ने रौंदा, 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत….
देश में मंगलवार की सुबह अमंगल बनकर आई. गुजरात में सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा इलाके में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को डंपर ने रौंद दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां करीब 20 मजदूर सो रहे थे. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि करीब 12 मजूदरों की मौक पर ही मौत हो गई. आठ मजदूरों को अस्पताल भेजा गया जहां रास्ते में तीन मजदूरों ने भी दम तोड़ दिया. अन्य मजदूरों की हालत भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर राजस्थान के कुशलगढ़ के रहने वाले हैं. इन सभी की शिनाख्त कर ली गई है. हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि डंपर गन्ना लेकर जा रहा था जो कि आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गया. इससे चालक ने संतुलन खो दिया और वह फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों के ऊपर चढ़ गया. पुलिस ने चालक और परिचालक को पकड़ लिया है.