आगरालीक्स ..आगरा में बडे स्तर पर हरियाणा की शराब को यूपी की ब्रांड बनाने वाला रैकेट पकडा गया है। एक घर में यूपी ब्रांड की शराब बनाने का खेल चल रहा था। पुलिस ने डुप्लीकेट शराब बनाने के आरोप में युवक और उसके दो बेटों को अरेस्ट किया है। इनके पास से बडी मात्रा में शराब की बोतल और कैप मिले हैं।
यूपी में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को आबकारी विभाग और पुलिस नकी टीम ने थाना न्यू आगरा के लाल गढी में छापा मारा। यहां एक घर में हरियाणा ब्रांड की शराब के कैप बदलकर यूपी ब्रांड की शराब बनाकर बेचा जा रहा था। छापे में बडी मात्रा में शराब की बोतल और कैप जब्त की हैं।
पिता और दो पुत्र अरेस्ट
पुलिस ने बताया कि एक घर में यूपी ब्रांड की शराब बनाने का खेल चल रहा था। यहां से पकडे गए युवकों ने अपना नाम अजय तोमर बताया है। उसके साथ उसके दो बेटे पृथ्वी तोमर और उदय तोमर पकडे गए हैं।