आगरालीक्स..(Agra News 15th October)आगरा में आज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया। खबर पढ़ने के बाद ही घर से निकलें।
नवमी के बाद आज शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होगा, इसके लिए यमुना में कुंड बनाए गए हैं। यमुना किनारा रोड, बल्केश्वर, कैलाश मंदिर पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। सबसे ज्यादा श्रद्धालू यमुना किनारा रोड पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचते हैं। इसके लिए यमुना किनारा रोड पर रूट डायवर्ट किया गया है। यातायात में किया गया परिवर्तन सुबह सात बजे से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक रहेगा।

ये किया गया रूट डायवर्ट
यमुना किनारा मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है, यमुना किनारा मार्ग पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन वाले वाहन की आ जा सकेंगे।
वाटरवक्र्स से जीवनीमंडी चौराहा होकर विक्टोरिया पार्क की तरफ जाने वाले समस्त वाहन जीवनी मंडी चौराहे से गाधा पाड़ा होकर जाएंगे।
विक्टोरिया पार्क से जीवनी मंडी वाटरवक्र्स की तरपफ जाने वाले समस्त वाहन बिजली घर चौराहा एमजी रोड और अन्य र्मा का प्रयोग कर जाएंगे
एत्माउददौला की तरपफ से आंबेडकर पुल होकर आने वाले सभी वाहन जिन्हें विक्टोरिया पार्क की तरपफ जाना है वे सभी वाहन आंबेडकर चौक से सीधे जीवनी मंडी से गाधा पाड़ा होकर जाएंगे