आगरालीक्स…(29 December 2021 News) उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव बने दुर्गा शंकर मिश्रा. केंद्र में आवास एवं शहरी विभाग में थे अर्बन सेक्रेटरी. देशमें कई जगह मेट्रो रेल हुई इनके कार्यकाल में शुरू
आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को उत्तर प्रदेश का अगला मुख्य सचिव बनाया गया है. उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर में प्रत्यावर्तित किया गया है. दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के आईएएस, यूपी कैडर के अधिकारी हैं. अब उनके हाथ में मुख्य सचिव की कमान होगी. दुर्गा शंकर मिश्रा केंद्र में आवास विभाग में अर्बन सेके्रेटरी के पद पर तैनात थे. दुर्गा शंकर मिश्रा के कार्यकाल में देश में कई जगह मेट्रो रेल शुरू की गई हैं. कानपुर मेट्रो सेवा भी उन्हीं के रहते स्वीकृति मिली. कल यानी मंगलवार को कानपुर मेट्रो चालू हो गई. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इसका लोकार्पण किया. बता दें कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी राजेन्द्र कुमार तिवारी मौजूदा समय में प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर तैनात हैं.

मऊ के रहने वाले हैं दुर्गा शंकर मिश्रा
प्रदेश के नये मुख्य सचिव बने दुर्गा शंकर मिश्रा मऊ जनपद के रहने वाले हैं. इन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. दुर्गाशंकर मिश्र आगरा और सोनभद्र समेत कई जनपदों के डीएम भी रही चुके हैं.
