आगरालीक्स …आगरा में बारिश मुस्कुराने लगी तो धूप भी कहां पीछे रहती, धूप खिलखिला रही है, बच्चों की गर्मियों की छुटटी के साथ मौसम खुशनुमा हो गया है, सुबह बूंदाबांदी के बाद धूप निकल आई है, आंधी आने की आशंका है।
आगरा में कान्वेंट, मिशनरी और सरकारी स्कूलों की छुटटी हो गईं हैं, सुबह तेह हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी होने लगी, इसके साथ हवाओं में ठंडक महसूस हो रही है। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकल आई है, बूंदाबांदी के बाद निकली धूप से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान 40 डिग्री से नीचे रहेगा, न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा।
आईएमडी का रिकॉर्ड
16-May 24.0 38.0 Mainly Clear sky
17-May 23.0 37.0 Mainly Clear sky
18-May 23.0 37.0 Mainly Clear sky
19-May 24.0 37.0 Clear sky
20-May 25.0 39.0 Sunny Day
21-May 25.0 39.0 Sunny Day
कांसेप्ट फोटो