आगरालीक्स …सुबह गहरी नींद में सोए हुए थे, उस समय भूकंप के झटके महसूस किए गए, दिल्ली, एनसीआर से लेकर आगरा भूकंप के झटके आए हैं। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 बताई जा रही है और हरियाणा के रोहतक में भूकंप का केंद्र था।
शुक्रवार की सुबह 4.27 बजे भूकंप के झटके लगे, राजधानी से सटे हरियाणा के रोहतक जिले में आए भूकंप ने आसपास के इलाकों को हिला दिया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 थी और इसका केंद्र रोहतक जिले के खरखोदा नामक स्थान पर 22 किलोमीटर गहराई में था।
अभी तक यूपी के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है। रोहतक में जब अचानक पंखे, खिड़की-दरवाजे हिलने लगे तो लोग घबरा गए। वे घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर इस भूकंप के बारे में पुष्टि करनी चाही तो कुछ ने अपने अनुभव साझा किए।
27 अक्टूबर 2015 में आगरा में महसूस हुए भूकंप के झटके

आगरा में सोमवार दोपहर में अचानक युवक और युवतियां भागने लगे, वे संजय प्लेस की मल्टी स्टोरी बिल्डिंगों से बाहर निकल आए, साथ ही शहर की तमाम बहुमंजिला भवन खाली हो गए। ताजमहल पर भी अफरा तफरी मच गई। इसके साथ ही शहर में भूकंप आने की खबर तेजी से फैल गई, कुछ इलाकों में लोगों को भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए तो उन्होंने इसे अपफवाह समझा, लेकिन शाम होते होते पाकिस्तान में भूकंप से 100 से ज्यादा लोगों के मरने की खबरें आने लगी। इसके साथ ही दिल्ली और आगरा सहित उत्तर भारत में 4 4 रिएक्टर स्कैल पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में फैजाबाद के पास था। इसकी तीव्रता 7.7 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 200 किलोमीटर था। अभी और भूकंप के झटके आ सकते हैं।
सोमवार दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के महसूस हुए। झटको से डर कर सब लोग बाहर की और भागे। संजय प्लेस के अधिकांश ऑफिस खाली हो गए। लोग सड़को पर आ गए। करीब 7 सेकंड के लिए झटके महसूस किये गए है।
Leave a comment