नईदिल्लीलीक्स.. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ईडी पूछताछ के बहाने उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है, ताकि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकूं।
ईडी ने अब तक तीन समन भेजे
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने यह बात आज यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने लोकसभा चुनाव से पहले तीन समन भेजे हैं, जिसका मतलब साफ वह की वह मुझे गिरफ्तार करना चाहती है ताकि वह लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर सकें।
कहा-शराब घोटाला हुआ तो पैसा कहां गया
उन्होंने कहा कि दो साल से शराब घोटाले की बात कही जा रही है लेकिन दो साल में जांच एजेंसी को कहीं से एक पैसा नहीं मिला अगर घोटाला हुआ तो पैसे कहां गए। पैसा क्या हवा में गायब हो गया. आप के कई नेताओं को जेल में रखा गया है। अब मुझे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ईडी ने जो समन भेजे हैं, उनके बारे मे मेरे वकीलों ने कहा है कि यह गैर कानूनी हैं।