आगरालीक्स… (19 July ) । ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज ईदगाह पर नहीं होगी। शहर मुफ्ती मजदुल कुद्दूस खुबैब रूमी साहब ने नमाज का समय घोषित कर दिया गया है। ईद की नमाज कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक अदा की जाएगी।
ईदगाह पर नमाज नहीं, कोरोना गाइड लाइन लागू
ईदगाह पर बकरीद की नमाज अदा नहीं होगी लेकिन घरों में अथवा आस-पास की मस्जिदों में अधिकतम 50 की संख्या में लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अदा करेंगे।
आगरा में नमाज का समय
ईदगाह 7.00 बजे
जामा मस्जिद 7.30 बजे
अकबरी मस्जिद 8.00 बजे
मस्जिद कासिम मामू-भांजा 8.00 बजे
मस्जिद मोअतमद माल का बाजार 8.30 बजे
शाही मस्जिद कलां, साबुन कटरा 8.30 बजे
दो मीनार मस्जिद, पीर जीलानी 8.30 बजे
मस्जिद ताजमहल, ताजगंग 8.45 बजे
मस्जिद जाल, फुलट्टी बाजार 8.45 बजे
शाही मस्जिद लोहामंडी 9.15 बजे
मस्जिद सुल्तान परवेज कशमीरी बाजार 9.30 बजे
मस्जिद नूरी नूरी दरवाजा 9.30 बजे
ऊंची मस्जिद छिली ईंट रोड 9.45 बजे
बाबरी मस्जिद, जमुना पार 10.00 बजे
मस्जिद रफी उज्जमां, राजामंडी स्टेशन 7.15 बजे