नईदिल्लीलीक्स…। न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट की दोनों पारियों में 14 बल्लेबाजों को आउट किया है। लेकिन फिर भी वह टॉप फाइव में नहीं हैं। इसमें अभी भी एक भारतीय शामिल है।
दूसरी पारी में चटकाए चार विकेट
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मुंबई में न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में चार भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर 14 विकेट लिए हैं।
जिम चार्ल्स लेकर
पहले स्थान पर इंग्लैंड के स्पिनर जिम चार्ल्स लेकर हैं, जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1956 में मानचेस्टर टेस्ट में 90 रन देकर 19 विकेट लिए थे, यह रिकॉर्ड अभी भी कायम है।
सिडनी बार्न्स
दूसरे स्थान पर भी इंग्लैंड के ही तेज गेंदबाज सिडनी बार्न्स हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट में 159 रन देकर 17 विकेट लिए थे।
नरेंद्र हिरवानी

नरेंद्र हिरवानी
भारत के नरेंद्र हिरवानी का तीसरे नंबर पर स्थान आता है। उन्होंने 1988 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 136 रन देकर दोनों पारियों में 16 विकेट चटकाए थे।
बॉब मेसी
आस्ट्रेलिया के गेंदबाज बॉब मेसी भी 1972 में इंग्लैंड के खिलाफ लाडर्स में 137 रन देकर 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
मुरलीधऱन
श्रीलंका के मुरलीधऱन भी टॉप फाइव में शामिल हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में 16 विकेट चटकाए थे।