आगरालीक्स ..आगरा में अतिक्रमण को ध्वस्त करने का अभियान तेज हो गया है। भगवान टॉकीज चौराहे पर महाबली गरजा, एक के बाद एक कई शोरूम और दुकानों के आगे अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा।
आगरा में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ भगवान टॉकीज चौराहे पर पहुंची। टीम ने भगवान टॉकीज से खंदारी चौराहे वाले सर्विस रोड पर शोरूम और दुकान के सामने के अतिक्रमण को ध्वस्त किया। महाबली ने दुकान और हॉस्पिटल के बाहर के अतिक्रमण को ढहा दिया। कुछ ही देर में भगवान टॉकीज चौराहे का सर्विस अतिक्रमण मुक्त हो गया।

13 मकान किए ध्वस्त
मंगलवार सुबह 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट प्रभाकांत, अपर नगरायुक्त केबी सिंह, एके सिंह सहित अन्य अफसर मदीना चौराहे के पास पहुंचे। अफसरों ने मकानों से सामान बाहर निकलने की चेतावनी दी। दोपहर 12 बजे चार जेसीबी से मकानों को गिराना शुरू हुआ। दो मंजिला भवन को गिराने का प्रयास किया गया। भवन स्वामियों और दुकानदारों ने पथराव कर दिया। जेसीबी के सामने आ गए। पथराव से जेसीबी के ड्राइवर डर गए। पुलिस ने पथराव करने वालों को दौड़ा लिया। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। शाम तीन बजे तक 13 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। फिर तीन जेसीबी से मलबा उठाने का काम शुरू हुआ।