
वार्ड नंबर एक जगदीशपुरा की पार्षद रिचा शर्मा का 26 वर्षीय भतीजा आकाश सुबह घर से निकल गया। उसका शव इंडस्ट्रियल एरिया में मिला है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आकाश ट्रेन के आगे कूंद गया था।
नगर निगम की टीम ने लगाया घर पर लाल निशान
आगरा को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चल रहा है। इसके लिए पहले लाल निशान लगाया जाता है और खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए समय दिया जाता है, इसके बाद भी अवैध निर्माण ध्वस्त न करने पर सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान के नेतत्व में अतिक्रमण हटाया जाता है। आकाश के घर के एक हिस्से पर लाल निशान लगाया गया था, परिजन अवैध निर्माण को खुद ही ध्वस्त करने के लिए कह रहे थे, जबकि आकाश इसका विरोध कर रहा था।
Leave a comment