आगरालीक्स ..आगरा के एक कोचिंग सेंटर से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र का शव मिला है, हॉस्टल के कमरे के बाहर फंदे से लटका मिला है। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के दीक्षालय कोचिंग सेंटर जयपुर हाउस में चंद्रशेखर पुत्र वीरपाल सिंह उपकार नगर, पीपल अड्डा, एटा इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। वह जगदीशपुरा क्षेत्र में माधवकुंज स्थित निजी हॉस्टल में रह रहा था। शनिवार को छात्र का शव हॉस्टल में कमरे के बाहर फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी है। छात्र के परिजन आ गए हैं, वे छात्र की मौत के कारणों की जांच की मांग कर रहे हैं।