आगरालीक्स… आगरा के पालीवाल पार्क में प्रवेश के लिए टिकट लेनी होगी, टिकट से एंट्री छह मई से शुरू की जा रही है। यहां सीनियर सिटीजन से लेकर स्थानीय लोग सुबह और शाम को टहलने आते हैं। कई संस्थाओं ने पालीवाल पार्क को डेवलेप करने में अहम भूमिका निभाई है, संस्थाओं के पदाधिकारियों का कहना है कि पालीवाल पार्क की हालत खराब है, टिकट लगने के बाद स्थानीय लोगों का आना कम हो जाएगा, इससे पालीवाल पार्क पुरानी स्थिति में आ जाएगा।
आगरा के पालीवाल पार्क में सुबह और शाम टहलने वाले स्थानीय लोग और सीनियर सिटीजन की भीड रहती है। इसके कई हिस्सों को संस्थाओं ने डेवलेप किया है। सुबह योगा के साथ लोग टहलते हैं, यहां बच्चे खेलते हैं। यह राजकीय उद्यान पार्क है लेकिन रखरखाव न होने से पार्क की हालत बिगड गई थी, इसे संस्थाओं ने डेवलेप किया है।
छह मई से टिकट से एंट्री के लगाए बोर्ड
पालीवाल पार्क के गेट पर राजकीय उद्यान विभाग द्वारा बोर्ड लगाए गए हैं, इन बोर्ड पर लिखा है कि छह मई से पार्क में टिकट से एंट्री होगी। यह टिकट कितने रुपये की होगी, टिकट क्यों लगाई जा रही है। इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।
संस्थाओं और लोगों में आक्रोश
सुबह पार्क में टहलने गए लोगों की नजर पार्क के गेट पर लगे एंट्री टिकट के बोर्ड पर पडी। इससे लोगों में आक्रोश है, स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ सालों में पालीवाल पार्क संस्थाएं और स्थानीय लोगों की मदद से डेवलेप हुआ है। यहां अच्छा माहौल रहता है और लोग सुबह और शाम को टहलने आते हैं। टिकट लगने के बाद पार्क में लोगों की संख्या कम हो जाएगी।