मथुरालीक्स…शादी में से दूल्हा टॉयलेट का बहाना बनाकर भाग गया. दो सगी बहनों की शादी रुकी.
आगरा मंडल के मथुरा जिले के गोवर्धन में मंगलवार को दो सगी बहनों की शादी थी. राजस्थान के डीग में रहने वाले दो भाइयों के साथ इनका विवाह तय हुआ था. मंगलवार शाम को शादी के कार्यक्रम चल रहे थे और बारात का इंतजार किया जा रहा था. दो भाई बड़ा विकास और छोटा चेतन बारात लेकर यहां परिजनों के साथ धूमधाम के साथ पहुंचे. घरातियों ने बारातियों का जमकर स्वागत किया और इसके बाद शादी की अन्य रस्में भी शुरू होने लगीं.बड़ा दूल्हा हो गया फरार
रात को करीब एक बजे मंडप से बड़ा दूल्हा विकास परिजनों से टॉयलेट जाने के लिए बोलकर गया लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा.काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो हकीकत पता चली कि दूल्हा विकास भाग गया है. इसकी खबर सुनते ही वधु पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया. दूल्हन के जोड़े में बैठी बड़ी दूल्हन भी सदमे में आ गई. इधर बड़ी बहन की शादी टूटती देख छोटी बहन की शादी भी रुक गई.
रात को ही थाना गोवर्धन पुलिस सूचना मिलने के बाद यहां पहुंची. पुलिस ने पूछताछ के लिए दूल्हा पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई. पुलिस फरार दूल्हे की तलाश में जुट गई और छोटे दूल्हे से भी पूछताछ करने लगी. बुधवार को भी सुबह से दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली. घंटां बातचीत और आरोप प्रत्यारोप के बाद एक सहमति बनी. पंचायत में तय हुआ कि लड़के पक्ष को 13.5 लाख रुपये और सामान लौटाएगा.