आगरालीक्स ..आगरा आए यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का तीखी टिप्पणी की, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने घर में बैठकर प्रदेश सरकार के एक महीने की समीक्षा कर रहे हैं, उन्हें क्या पता बाहर क्या हो रहा है, एक महीने में क्या बदलाव हुए हैं। वैसे भी जनता उन्हें नकार चुकी है, अब उन्हें घर पर ही बैठना होगा।
कौन होगा प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, मीडिया के इस सवाल पर कहा कि उप मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश अध्यक्ष का पद से इस्तीफा दे दिया था, प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इस बारे में कहा कि ब्रज क्षेत्र से अगला प्रदेश अध्यक्ष नहीं होगा।
बुधवार को दोपहर एक बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस पहुंचे। फतेहपुर सीकरी में कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और उसके बाद थाने में बवाल को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से आधे घंटे बंद कमरे में वार्ता की, इसके बाद विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया कि आगरा को मॉडल सिटी बनाना है, इसके लिए योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। फतेहपुर सीकरी प्रकरण में सख्त लहजे में कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीडन नहीं होने दिया जाएगा, प्रकरण के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सेल्फी लेने में टूटा सर्किट हाउस के गेट का कांच
सर्किट हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड लगी हुई थी, कार्यकर्ता उनके मिलने के लिए बेकाबू हो गए और उनके साथ सेल्फी लेने की होड मच गई, इससे सर्किट हाउस के गेट का शीशा टूट गया। बमुश्किल कार्यकर्ताओं को नियंत्रित किया जा सका।
एसएन की जगह चले गए उत्कर्ष विलास
बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को एसएन मेडिकल कॉलेज आना था, वहां तैयारी चल रही थी, पुलिस फोर्स पहुंच चुका था। सर्किट हाउस से एसएन जाने के बजाय वे उत्कर्ष विलास चले गए, वहां वे भाजपा ब्रज प्रांत के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
Leave a comment