आगरालीक्स ….आगरा में इंटरनेशनल स्टेडियम बनाए जाने के लिए पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने खेलकूद मंत्री चेतन चौहान से मिले। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की समिति ने 25 एकड़ जमीन तलाश की गई थी जिसे ए.डी.ए कम कीमत पर देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी क्रिकेट एसोसिएशन राजीव शुक्ला की पहली पसंद गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम था इसीलिए आगरा की जमीन को अनदेखा कर दिया गया राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ताज नगरी आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनता है तो खेलकूद प्रतियोगिताओं कई आयोजन भी होंगे इससे स्पोर्ट्स टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा रात्रि प्रभात कम होने से दुर्दिनो का सामना कर रहे पर्यटन उद्योग को भी लाभ होगा विधानसभा क्षेत्र बाह में मिनी स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव शासन में लंबित है शिक्षा विभाग की जमीन को खेलकूद विभाग का नाम दर्ज होना है जिसका प्रस्ताव शासन में चला गया है और केंद्र सरकार द्वारा मिनी स्टेडियम का धन आवंटित हो गया है एकलव्य स्टेडियम में हॉकी खेल मैदान के लिए भी धन आवंटित करने की बात कही जिससे कि एकलव्य स्टेडियम में हॉकी मैदान में जो कमी रह गई है वह पूर्ण हो जाए जिससे राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी खेल मैदान का उपयोग कर सकें वह ताज नगरी का नाम रोशन हो उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह से दोनों प्रस्ताव लेकर लखनऊ आने शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम विधानसभा क्षेत्र बाह में मिनी स्टेडियम तथा एकलव्य स्टेडियम में हॉकी मैदान की मांग के प्रस्ताव को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से बैठक कर ताज नगरी आगरा मैं अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के प्रस्ताव के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेटर एसोसिएशन के पास पर्याप्त धन है इसके लिए माननीय मंत्री चेतन चौहान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह को आश्वासन दिया है
पिनाहट घाट पर स्टीमर संचालन बंद होने से यात्री व क्षेत्रीय ग्रामीणो में आक्रोश
पिनाहट कस्बा से सटी चम्बल नदी पिनाहट उसैत घाट पर यात्रियों के आवागमन के लिये लोकनिर्माण विभाग द्वारा हर वर्ष पेंचनपुल बनाया जाता है। बरसात के चार महीनों के लिये इस पथ पर विभाग द्वारा स्टीमर का संचालन किया जाता हैं । दो प्रदेशो मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला पथ सरकार ने करमुक्त कर दिया है। जिस पर स्टीमर का संचालन हो रहा है। मगर वनविभाग की विना अनुमति के पिछले महीनों से नदी में स्टीमर का संचालन पीडब्ल्यूडी विभाग करा रहा है
सेंचुरी क्षेत्र में बिना अनुमति के हो रहे संचालन को वनविभाग ने शुक्रवार से चम्बल नदी में स्टीमर का संचालन बँद करा दिया। नदी में स्टीमर का संचालन बँद होने से यहाँ से गुजरने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। सुबह से शाम तक यात्री स्टीमर डलने का इंतजार करते रहते है।
स्टीमर बन्द होने पर दर्जनों की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण और यात्री समस्या को लेकर पूर्व केबिनेट मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने तत्काल जिलाधिकारी आगरा पीडब्ल्यूडी विभाग,वन विभाग, उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की स्टीमर संचालन शुरू करने की बात कही और क्षेत्रीय जनता की समस्या को बताया शीघ्र ही स्टीमर संचालन शुरू करने की बात कही मिलने वालों मे राम नरेश परिहार संजू भदोरिया मोनू वर्मा विजय कोठारी सुभाष चक मितेश गुप्ता दिनेश वर्मा आदि थे