आगरालीक्स…(Agra news 12th August) आगरा में सपा ने जिलाध्यक्ष की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा को सपा का जिलाध्यक्ष बनाया है।
सपा ने आगरा सहित चार जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। इसमें सपा ने आगरा में पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। सपा ने आगरा में जनाधार बढाने के लिए ब्राह्रमण कार्ड पर दाव लगाया है। 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। (exmlamadhusudansharma)
2007 में बसपा से बाह से बने विधायक
मधुसूदन शर्मा 2007 में बाह विधानसभा से बसपा से चुनाव जीते थे, बसपा छोडकर सपा में आने के बाद उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में मधुसूदन शर्मा के बेटे सूरज शर्मा को सपा ने प्रत्याशी बनाया था। मगर, वे चुनाव हार गए थे।
