आगरालीक्स… आगरा के एक रेस्टोरेंट संचालक के विदेशी युवती से संबंध होने के मामला गर्माया, पत्नी ने रेस्टोरेंट संचालक को पीटने के लिए चप्पल उतारी, एक दूसरे के बीच मारपीट।
आगरा के आरबीएस कॉलेज से बीएससी कर चुकी युवती का 2015 में रेस्टोरेंट संचालक युवक से संपर्क हुआ, दोनों ने 2015 में लव मैरिज कर ली। उसके दो बच्चे हैं, वह अब केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ रही कजाकिस्तान की युवती के प्रेम में फंस गया है। इसकी जानकारी होने पर युवती ने विरोध किया लेकिन वह नहीं माना, उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। इससे युवती दहशत में हैं, उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की तो थाना मलपुरा में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।
प्रेसकांफ्रेंस में मारपीट
अपनी पत्नी के आरोपों पर सफाई देने के लिए रेस्टोरेंट संचालक ने सोमवार को प्रेस कांपफ्रेंस बुलाई थी। वहां उसकी पत्नी भी पहुंच गई, इसके बाद विवाद के बाद मारपीट होने लगी। युवती ने अपने पति के लिए चप्पल उतार ली, रेस्टोरेंट संचालक भी गुस्से से तमतमा गया। जमकर हंगामा हुआ।