आगरालीक्स… आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग शहीद स्मारक पर पहुंचे। यहां पहले से ही पुलिस तैनात है, मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि वे हिंदुस्तानी हैं, देश को आजाद कराने से लेकर आज तक मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी दी है, देश के लिए आज भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। मुस्लिम समाज पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं कि वे तिरंगा यात्रा के विरोधी हैं, मुस्लिम समाज के लोग चाहते हैं कि तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकलनी चाहिए।
आगरा में सोमवार को संरचना संस्था ने तिरंगा यात्रा निकालने का एलानकिया है। संस्था का दावा है कि इस यात्रा से शांति-सद्भाव बढ़ेगा। यात्रा में शहरी मुस्लिमों के अलावा जिले के तमाम ग्रामीण इलाकों और गैर जिलों से भी लोग भागीदारी करेंगे। संस्था की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल का कहना है कि तमाम उलेमा भी इस यात्रा में भागीदारी करेंगे। सुबह 11 बजे सभी संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित होंगे। वहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट जाएंगे। वहां डीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देंगे।
मुस्लिम समाज की भागीदारी
इस यात्रा में मुस्लिम समाज के 500 से अधिक लोग भागीदारी करेंगे। संस्था ने इन लोगों को शांति दूत बताया है। बघेल-सुमन हैं संरक्षक संरचना संस्था नामचीन हैं और इससे तमाम राजनैतिक और सामाजिक लोग भी जुड़े हैं। इनमें पूर्व सांसद व वर्तमान काबीना मंत्री एसपी सिंह बघेल, पूर्व सांसद नाजनीन फाखी, पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन सहित तमाम अन्य शामिल हैं। यात्रा निकालने की किसी ने अनुमति मांगी ही नहीं है। बिना अनुमति यदि किसी ने कोई यात्रा निकाली तो आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया से अमित पाठक एसएसपी, आगरा तिरंगा यात्रा निकालने की कोई अनुमति नहीं दी गई है।किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।