आगरालीक्स.. आगरा के कलेंडर में रैंप पर कैटवॉक करती हुई मॉडल्स होंगी, इसके लिए आॅडीशन हुए। शनिवार को इन्टरनेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन एण्ड आर्ट्स (आइफा ) ने अपनी वार्षिक कैलेंडर की लॉन्चिंग के लिए फेस ऑफ आइफा के ऑडीशन हुए। आॅडीशन के बाद 12 फोटोजनिक फेसेज को चुनकर ग्रूमिंग के बाद फोटो सैशन कराया जाएगा।आइफा के भावी फैशन डिजाइनर्स की 12 खुबसूरत ड्रेसेज को भी इन 12 फोटोजनिक फेसेज द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। 22 विघालयो से चुनकर आयी लगभग 180 प्रतिभागियो ने द्वितीय चरण के लिए क्वालीफाई किया। संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत, सीनियर फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत पाण्डे ने बताया कि विभिन्न रंगो के माध्यम से हर माह को प्रदर्शित किया जा रहा है। संस्थान की सी. ओ. ओ. रूचि सारस्वत, इवेंट काडिर्नेटर छवि यादव, आरची गुप्ता, शिल्पा शर्मा व गोविंद भटनागर आदि मौजूद रहे।
